विजय रूपानी गुजरात के नए मुख्यमंत्री

--

-- --
--
गुजरात भाजपा के अध्यक्ष विजय रूपानी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे, जबकि नितिन पटेल उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अहमदाबाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक नितिन गडकरी ने रूपानी के नेता चुने जाने की घोषणा की। आखिरी दो घंटे के घटनाक्रम में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने रूपानी के नाम का फैसला किया और नए नेता की दौड़ में आगे माने जा रहे पटेल को उप मुख्यमंत्री से संतोष करना पड़ा।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बीते दो दिन में सभी विधायकों व प्रदेश के प्रमुख नेताओं से चर्चा कर नए नेता के लिए उनकी राय जानी थी। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय पर्यवेक्षक नितिन गडकरी से विचार-विमर्श किया।
सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक से पहले शाह और गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की, जिसके बाद रूपानी के नाम का फैसला किया गया। आनंदी बेन पटेल सरकार में नंबर दो रहे और इस बार नेता पद की दौड़ में आगे रहे नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया। दोनों के नामों का प्रस्ताव निवर्तमान मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने किया, जिसका सर्वसम्मति से समर्थन किया गया।


 -- Sponsored Links:-
Share on Google Plus

About PPN

0 comments:

Post a Comment